धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 अप्रैल। जनपद पंचायत नगरी के सर्वाधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायत सांकरा इस बार स्वस्थ पंचायत के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में अव्वल नम्बर पर रहे।
ज्ञात हो कि वर्ष 2022-23 के पुरस्कार हेतु 09 थीम पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार आमंत्रण किया गया था, जिसमें इस बार स्वस्थ पंचायत थीम पर ग्राम पंचायत सांकरा पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल रहे। ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच शशि ध्रुव एवं सचिव मदन सेन ने ग्रामीणों के मंशा के अनुरूप जनसामान्य के हित को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन एवं निर्माण कार्य कराते है। इसी श्रृंखला में ग्राम पंचायत सांकरा द्वारा सांकरा के अस्पताल में भव्य वैक्सिनेशन कक्ष तैयार किया गया है व परिसर में ग्रिनरी का विस्तार किया गया है, पूर्व में ग्राम पंचायत सांकरा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल.एन. पटेल, विकास विस्तार अधिकारी द्वय एन.के. बागड़े, आर.एस. नेताम, पंचायत निरीक्षक आनंद साहू, सरपंच संघ एवं जनपद परिवार नगरी की ओर से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया गया है।


