धमतरी

सिरसिदा में मनाया भाजपा स्थापना दिवस
07-Apr-2023 3:07 PM
सिरसिदा में मनाया  भाजपा स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 अप्रैल। 
ग्राम सिरसिदा बूथ क्रमांक 183 में भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस के मनाया गया।

इस अवसर पर पं दीनदयाल उपाध्याय जी पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का स्मरण किया गया जिसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का उद्बोधन सुना गया तथा मिष्ठान वितरण किया गया प्रसाद एवं वरिष्ठ नागरिकों का शाल एवं श्रीफल भेंट करके सम्मान किया गया। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के निवास पर ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी जी बूथ अध्यक्ष रूपेश साहू पूर्व सरपंच सौहद्रा नेताम पूर्व बूथ अध्यक्ष चंद्रभान साहू नगरी सोशल मीडिया संयोजक चित्रांश नागवंशी सौहद्री बाई मिश्रा चंद्रपाल मिश्रा चित्रेखा साहु गायत्री साहू लोकेश एल्मा लक्ष्मी निर्मलकर मोहनी बाई एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट