धमतरी

स्थापना दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
07-Apr-2023 3:01 PM
स्थापना दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 7 अप्रैल। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा ने 6 अप्रैल को 44वां स्थापना दिवस मनाया। जिला संगठन ने कमल पुष्प सम्मान समारोह का आयोजन किया। ऐसे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया, जिन्होंने भाजपा को क्षेत्र में स्थापित किया। जनसंघ काल से जिन्होंने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा, ऐसे समस्त कार्यकर्ता इस समारोह में साथ आये।

स्वर्गीय बाबू पंढरी राव कृदत्त, स्व नारायण राव मेघावाले, स्व नारायण सिंह शांडिल्य, स्व हनुमान प्रसाद मिश्र, स्व रामदयाल वारिसे, स्व द्वारका दास फौजदार, स्व जयंती भाई गांधी, स्व धुडमल डागा, स्व भाऊ राव पवार, स्व मानक लाल लुंकड़, स्व ताराचंद हिंदुजा, स्व विष्णु हिरवानी, स्व जानकी पवार जैसे  पुरोधाओं को नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कृपाराम साहू, सन्मुख दास पंजवानी, रामावतार मिश्र स्वास्थ्यगत कारणों से उपस्थित नहीं हो सके।

जिलाध्यक्ष शशि पवार ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी वरिष्ठ जनों का अभिवादन करते हुए पार्टी के प्रति उनके समर्पण के लिए उनका आभार माना। आमदी निवासी असरु राम साहू, मीसाबंदी शिरोमणि घोरपड़े,  लक्ष्मण हिंदुजा, निर्मल बरडिया, हेमनु राम पाड़े ने इस अवसर पर प्रेरक उद्बोधन दिया और इस गरिमामयी कार्यक्रम के लिये संगठन की भूरि भूरि प्रशंसा की। मंच पर वयोवृद्ध नेता गजराज जैन, शिशुपाल महमल्ला आमदी, शिवप्रसाद साहू आमदी, कमल सिंह पवार नगरी, खेमचंद गोलछा, कुंजलाल देवांगन, डॉ एन पी गुप्ता विराजमान रहे।

लगभग 100 की संख्या में पधारे वरिष्ठ एवं अति वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा कार्यालय प्रांगण में दीप जलाकर स्थापना दिवस की खुशी मनाई गयी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने किया। आभार प्रदर्शन प्रदेश मंत्री रामु रोहरा ने किया।

इस अवसर पर जिन अन्य वरिष्ठों का सम्मान किया गया उनमे प्रमुख रूप से अजब सिंग , महेश राम यदु मडईभाठा , सुखदेव राम साहू आमदी, जसराज डागा, ज्ञानिक राम रामटेके, जगत राम यादव पोटियाडीह, रिखम राव ग्राम कुर्रा, श्रीमती अंजलि दुबे, श्रीमती इंद्राणी साहू, श्रीमती मुनिया बाई यादव, श्रीमती किरण गुप्ता, श्रीमती देवकी बाई, सुमित्रा बाई, शिव शर्मा, उत्तम लुंकड़, भूपेश शाह, ज्ञानचंद लुनावत, प्रेमचंद मुंजवानी, पप्पू लोहाना, विशेषर पटेल, डॉ अनिल गजपाल शामिल रहे। सम्मान समारोह मे निरंजन सिन्हा, प्रकाश बैस, अरविंदर मुंडी, चेतन हिंदुजा, सरला जैन, खिलेश्वरी किरण, अर्चना चौबे, विथिका विश्वास, महेंद्र पंडित, नेहरू निषाद, राजेश गोलछा, चंद्रकला पटेल, नम्रता माला पवार, हेमंत माला, विजय साहू, मुरारी यदु, उमेश साहू, जय हिंदुजा, अमन राव, जागेश्वर साहू, रामगोपाल साहू, बसंत गजेंद्र, अमित अग्रवाल, अविनाश दुबे, रीतिका यादव, नीलू रजक, लता सोनी, दिलीप पटेल, हर्ष अग्रवाल, किशोर कुंभकार सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट