धमतरी

मोदी का संदेश सुन कुरुद भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
06-Apr-2023 4:10 PM
मोदी का संदेश सुन कुरुद भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

कुरुद, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के प्रधान कार्यालय में ध्वजारोहण एवं प्रधानमंत्री मोदी का  संदेश सुनकर कुरुद भाजपा ने आज अपना 43वां स्थापना दिवस मनाया।  

गुरूवार को भाजपा दफ्तर कुरुद में जमा हूए भाजपाईयों ने ध्वजारोहण  पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं के नाम संदेश सुना। जिसमें मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देकर बताया कि हनुमानजी भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं, बजरंग बली सब कुछ कर सकते हैं, सबके लिए करते हैं, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करते. इदम् रामाय, इदम् न मम् यही बीजेपी की भी प्रेरणा है- इदम् राष्ट्राय, इदम् न मम्...। बताया गया कि भाजपा ने कुरुद विधानसभा के प्रत्येक बूथों पर प्रधानमंत्री को सुननें, घर में ध्वजा लगानें और रंगोली से आंगन सजानें का आह्वान किया है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थापना दिवस मनाने की खबर मिल रही है।

इस अवसर पर कमलेश चंद्राकर, केके बैस, कृष्णकांत साहू, भोजराज चंद्राकर, प्रभात बैस, प्रवीण शर्मा, टीकेश्वर चंद्राकर, भारत ठाकुर, कमलेश रेड्डी़, राजेंद्र गुप्ता, अनुप, नोहेंद्र यादव, मोहन, गीतेश साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट