धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 अप्रैल। भाजपा सिहावा विधानसभा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें भाजपा जिला प्रभारी नीलू शर्मा ने कहा कि 4 अप्रैल से 14 अप्रैल तक संगठन के विविध कार्यक्रम सफल पूर्वक करना है। सभी मंडल अध्यक्ष से मंडल में किए बूथ विस्तार की जानकारी ली एवं जो कार्य अधूरा है उसे 2 दिन में पूर्ण करने का निर्देश किया और 6 अप्रैल को स्थापना दिवस, 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती एवं 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को पूरे जोश के साथ मनाने का आग्रह किया।
जिला सह प्रभारी हलधर साहू ने कहा कि मन की बात का 100 वां एपिसोड सबसे महत्वपूर्ण है जिसे हर बूथ में एक एक जगह 100 की संख्या में सुनी जाएगी। जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा- भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता प्राप्त करने वाली पार्टी नही है बल्कि सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। जब तक हम बूथ नहीं जीतेंगे हमारी लीडरशिप का कोई मतलब नहीं।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, अरविंदर मुंडी, रविशंकर दुबे, विकल गुप्ता, राजेंद्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, महेंद्र नेताम, खूबलाल ध्रुव, अनिता ध्रुव, दिनेश्वरी नेताम, वामन साहू अकबर कश्यप, मोहन नाहटा, आराधना शुक्ला, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, डॉ. के एस सांडिल्य, रामगोपाल साहू, हुमित लिमजा, राजाराम मंडावी, महेश गोटा, राकेश चौबे, राजेश गोसाई, मोहन पुजारी, मनोहर मानिकपुर, संजय सांडिल्य, अजय यादव, बंसीलाल सोरी, शैलेंद्र धेनुसेवक, मोहन पुजारी, राजेंद्र नायर, राजू पटेल, दिव्येन्द्र परिहार, गुरुप्रसाद साहू, प्रतिमा देवांगन, रामेश्वरी साहू, प्रीति यदु, चंद्रकला साहू, बबीता साहू, रितु साहू, ईश्वरी नेताम, सत्यवती नेताम, सती मरकाम, गनेशिया मरकाम, अंचला यदु चेलेश्वरी सहित विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।


