धमतरी

हाईवे पर अंधेरा दूर करने 2.25 करोड़ से लगाएंगे 200 खंभे, लगेगा हाईमास्क लाइट
06-Apr-2023 3:08 PM
हाईवे पर अंधेरा दूर करने 2.25 करोड़ से लगाएंगे 200 खंभे, लगेगा हाईमास्क लाइट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 6 अप्रैल। धमतरी को नगर निगम का दर्जा मिले 9 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन नेशनल हाइवे सडक़ से अंधियारा अब तक दूर नहीं हो सकी। शहर में पावर हाउस दुर्गा मंदिर से लेकर अर्जुनी मोड़ तक सडक़ में अंधेरा पसरा हुआ हैं।

शहर से होकर नेशनल हाइवे सडक़ करीब 6 किमी गुजरती हैं। इसके बावजूद नेशनल हाइवे में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था निगम प्रशासन कर पाई और न ही विद्युत विभाग तथा नेशनल हाइवे सडक़ अथॉरिटी ने कभी ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि इस दो किमी में बार-बार सडक़ हादसे हो रहे हैं।

भूपेश सरकार ने धमतरी नगर निगम क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी व्यवस्था करने के लिए सवा 2.25 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। पावर हाउस से लेकर अर्जुनी मोड़ तक सडक़ किनारे करीब 200 विद्युत पोल लगाए जाएंगे। अर्जुनी मोड़ से लेकर श्यामतराई मंडी तक नए सिरे से सर्वे कराकर बिजली ट्यूबलर पोल को सुधारा जाएगा। डैमेज पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाएगा, ताकि नेशनल हाइवे सडक़ में पर्याप्त रोशनी रहे। सडक़ में अंधेरा के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। 

रंगीन लाइट भी लगेगी

सौंदर्यीकरण योजना के तहत हाइवे के ट्यूबलर पोलों में रंगीन लाइट भी लगाई जाएगी। निगम प्रशासन ने इसके लिए सोरिद से श्यामतराई मंडी तथा रत्नाबांधा चौक से लेकर रत्नाबांधा गांव तक बिजली खंभों में रंगीन लाइट लगाई जाएगी। इन दोनों कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट