धमतरी

घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग, दो होटलों से 4 सिलेंडर जब्त
06-Apr-2023 3:06 PM
घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग, दो होटलों से 4 सिलेंडर जब्त

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 6 अप्रैल। शहर के होटलों में कामर्शियल गैस सिलेंडर के बदले घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा है। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वाले होटल संचालक पर खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार देर-शाम को कार्रवाई की है। शहर के 2 होटल संचालक से 4 घरेलू सिलेंडर जब्त की गई।

खाद्य निरीक्षक नरेश पिपरे ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे होटल बिरयानी बहार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग हो रहा था। जहां से 2 सिलेंडर जब्त हुआ। रत्नाबांधा के पास पिज्जा शॉप से भी 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया है।

दोनों दुकान संचालकों का चालान कलेक्टोरेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है।


अन्य पोस्ट