धमतरी

पहली बार 53 अवैध मकान, दुकानों पर चलाया जेसीबी
05-Apr-2023 2:31 PM
पहली बार 53 अवैध मकान, दुकानों पर चलाया जेसीबी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 5 अप्रैल। मगरलोड ब्लॉक के मोहंदी गांव में जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाया। नगरी-सिहावा रोड पर निर्माणाधीन करीब 80 अतिक्रमणकारियों के 53 अवैध दुकान, मकानों को ढहा दिया। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की शिकायत पर की गई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मोहंदी में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा दूसरे गांवों के लोग बड़ी संख्या में सडक़ किनारे अवैध अतिक्रमण किया। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने से रोकने के बावजूद 53 दुकान, मकान अवैध तरीके से बनने लगे। इसकी शिकायत पंचायत द्वारा जिला प्रशासन से की गई। अतिक्रमणकारियों को स्वयं से अतिक्रमण छोडऩे प्रशासन ने नोटिस दिया, लेकिन अतिक्रमण नहीं छोड़ा। आज प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे, तो गांव में तनाव बढ़ गया। सुरक्षा घेरा के बीच प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाया। खूब हंगामा हुआ।

ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन जेसीबी से अतिक्रमण तोड़ा गया। इस कार्रवाई से अवैध अतिक्रमण कारी सख्ते में है। कुरूद एसडीएम सोनाल डेविड सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार मौके पर तैनात थे। मगरलोड, कुरूद, बिरेझर चौकी पुलिस भी मौजूद रही।


अन्य पोस्ट