धमतरी

महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा
05-Apr-2023 2:30 PM
महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 5 अप्रैल। भखारा भठेली के जैन समुदाय ने भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से  मनाया। मंगलवार को भखारा में सकल जैन समाज ने प्रात: काल जियो और जीने दो का संदेश देने शोभायात्रा निकाली।

बरघोड़ा जैन स्थानक भवन से प्रारंभ होकर अटल चौक, शनि मंदिर, महावीर स्कूल,महावीर चौक, पुराना बस स्टैंड , चंडी मंदिर चौक से होते हुए वापिस जैन स्थानक भवन पहुंची।

 शोभायात्रा में युवा महिलाएं पुरुषों द्वारा महावीर स्वामी की जय कारे नारे लगाते सफेद और केसरिया लाल  वेशभूषा में शामिल हुए।रास्ते में प्रसादी का वितरण किया गया। जैन स्थानक भवन में भजन गायन, नृत्य,सामूहिक नृत्य,जाप, लकी ड्रॉ आदि का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढक़र भाग लिया।अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया।।


अन्य पोस्ट