धमतरी

कर्मा जयंती में दो जोड़ों का आदर्श विवाह, सांसद, विधायक ने दिया आशीर्वाद
04-Apr-2023 3:34 PM
कर्मा जयंती में दो जोड़ों का आदर्श विवाह, सांसद, विधायक ने दिया आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 4 अप्रैल।
कातलबोड़ साहू समाज ने कर्मा जयंती का आयोजन किया। इस अवसर पर सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक अजय चंद्राकर, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, कुरुद मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर एवं सामाजिक पदाधिकारियों के आतिथ्य में दो जोड़ों का आदर्श विवाह कराया गया।

बानगर सिंगलद्वीप परिक्षेत्र के तत्वावधान में ग्रामीण साहू समाज कातलबोड़ के सहयोग से वार्षिक सम्मेलन एवं आदर्श विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भव्य शोभायात्रा निकाल माता कर्मा की जयकारा लगाते हुए गांव का भ्रमण किया।

इस मौके पर आयोजित आदर्श विवाह में परमिला-खैरा संग खिलेश्वर-भोथली एवं चेतना-खैरा संग डिगेंद्र- खैरा ने सात फेरे लेकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। अतिथियों एवं समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर वर वधू को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर दयाराम साहू, चितरंजन साहू, अवनेंद्र साहू, तेजन लाल,प्रेमचंद, कौशल, कमलेश, चुरामन, दुर्गा, ईश्वर,  लक्ष्मण, मनोज, चुन्नूराम, हेमराज, जितेंद्र, जगमोहन, सोमनलाल, राधेश्याम, खेमनलाल, मोतीराम, गोधन, खूबलाल, लेखराम, भुनेश्वर, खिलेश्वर, रविंद्र, देवेंद्र, ढालूराम, डागेश्वर, शैलेंद्र, रिखीराम, नोहर, नरोत्तम, रेशम, प्रेमु, गणेश, लुकेश, रूपेश्वर, भूपेंद्र, नरेश, नरेंद्र, कन्हैया, जीवन, दुर्जन, कामराय,  अंगद, अशोक,खेदूराम,सियाराम, गुलाप, हीरामन, जनक, तुकाराम, कमलेश, रामप्रसाद, मनहरण,मेवाराम, भारत, नारायण,शेखन,हरिराम, मन्नूलाल, दुलेश, गजराज, रोमन, नारद, रामेश्वर, भोजराम, प्रभुराम, चंद्रहास,देवाराम, विकास, मिलन, तोशकुमार, लेखचन्द साहू, त्रिवेणी बाई, निर्मला, नंदिनी,चंपा, ईश्वरी, बिंदु, विद्या, बिंदीश्वरी,सोमेश्वरी आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट