धमतरी
कुरुद, 4 अप्रैल। फ्रैंड्स क्लब कुरूद के तत्वावधान में संरक्षक विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में कमल कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। स्पर्धा का शुभारंभ आज शाम को धमतरी विधायक रंजना साहू, प्रतिभा चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, सिंधु बैस आदि के द्वारा किया जाएगा।
मंगलवार से स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाले इस खेल स्पर्धा में कुरुद विधानसभा के 160 गांवों की कबड्डी टीमें भाग लेंगी। आयोजन में प्रथम पुरस्कार 51,000 रु एवं कमल कप, द्वितीय 25,000 रु एवं तृतीय पुरस्कार 10,000 रु एवं कमल कप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक टीम को टीशर्ट और रात्रि में भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। चार अलग-अलग मेटों में कबड्डी का खेल होगा। दर्शकों की सुविधा के लिए एलईडी के माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन मैच महिला अतिथियों के बीच होगा। पुरस्कार वितरण में प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे आ रही हैं।
सोमवार को अंतिम तैयारी बैठक में आयोजन समिति के विनोद गोस्वामी, भूपेंद्र चंद्राकर, हरिश देवांगन, विरेंद्र बैस, रविकांत चंद्राकर, बीबी पंचायन, प्रसन्न नायडु, संजय चैनवानी, प्रवीण केला, जितेंद्र चंद्राकर, भोजराज चंद्राकर, कृष्णकांत साहू, मुलचंद सिन्हा, भारत ठाकुर, ललित चंद्राकर, किशोर यादव, मलय चंद्राकर, चोवाराम साहू, राजेश साहू, अनुराग, सत्यम आदि शामिल थे।
-------------


