धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 4 अप्रैल। नया रायपुर स्थित इंटरनेशलन क्रिकेट मैदान में एक अप्रैल से चल रहे 3 दिवसीय प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को धमतरी जिला सीनियर क्रिकेट टीम ने दंतेवाडा सीनियर क्रिकेट टीम को 266 रनों से पराजित किया।
मैच की पहली पारी में धमतरी की टीम ने 69.3 ओवर्स में 10 विकेट खोकर 237 रन बनाए। इसमें सौरभ मोहता ने 116 बाल्स में 80 रन, खेमकरण फर्रीकर ने 92 बाल्स में 46 रनों का योगदान दिया। दंतेवाड़ा के अभिनिवेश रेड्डी ने 20.3 ओवर में 73 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। 237 रनों के जवाब में दंतेवाड़ा सीनियर क्रिकेट टीम टीम ने 10 विकेट खोकर 145 रन बनाए। इस प्रकार धमतरी की टीम ने महत्वपूर्ण 92 रनों की लीड लेकर दूसरी पारी शुरू करते हुए 10 विकेट खोकर 285 रनों पर पारी डिक्लीरियल करते हए दंतेवाड़ा सीनियर क्रिकेट टीम को 266 रनों का लक्ष्य प्रदान किया।
धमतरी जिला क्रिकेट टीम ने दूसरी पारी में सुनील बोरकर के शतक (101) सौरभ मोहता के 50 रन, खेमकरन फर्रीकर 48 रन तथा गुलशन के 38 रनों की सहायता से 285 रन बनाए। जवाब में दंतेवाड़ा सीनियर क्रिकेट टीम 10 विकेट खोकर मात्र 121 बनाए। इस प्रकार धमतरी जिला क्रिकेट टीम ने 266 रनों से मैच को जीत लिया व टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। धमतरी जिला क्रिकेट संघ द्वारा संधारित पीजी कालेज क्रिकेट स्टेडियम में भिलाई स्टील प्लांट अंडर-16 की टीम ने बिलासपुर जिला क्रिकेट संघ अंडर-16 की टीम को मैच के तीसरे दिन 34 रनों से शिकस्त दी। बिलासपुर की टीम ने तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन अपने सभी 10 विकेट खोकर 34.2 ओवर में 105 रन बनाकर भिलाई स्टील प्लांट अंडर-16 की टीम को 33 रनों का लक्ष्य प्रदान किया।
कार्तिक ने की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
बिलासपुर जिला क्रिकेट टीम के कार्तिक अवस्थी को पहली पारी में 21-3-10-33-05 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते किया तथा पुरस्कार स्वरूप मैच की बाल सतीश मेश्राम आब्जर्वर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से प्राप्त किया। मैच के दौरान धमतरी जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष शरद जयंत बाबर उपस्थित रहे।


