धमतरी
धमतरी, 4 अप्रैल। सहेली के घर बैठने के लिए गई एक नाबालिग को ईंट भट्ठा में ले जाकर रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि बिरेझर चौकी क्षेत्र के एक गांव में 2 अप्रैल को एक नाबालिग अपनी सहेली के घर बैठने के लिए गई थी। सहेली के साथ बातचीत कर रही थी, तभी वहां आरोपी अश्वनी कुमार जांगड़े आया और कहा कि तुम्हारे मम्मी-पापा कपड़े मंगा रहे हैं। इस पर वह कपड़ा देने के लिए उसके साथ चले गई। इस बीच युवक ने ईंट भट्ठा में ले जाकर खींचते हुए उसे कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने यह बात माता-पिता को बताने के बाद सीधे बिरेझर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अश्वनी कुमार जांगड़े के खिलाफ धारा 454,506,376 एवं धारा 04 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी। पीडि़ता का मेडिकल चेकअप भी कराया। पुलिस ने आरोपी अश्वनी जांगड़े को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


