धमतरी

तारणी के प्रयास से खैरा में बनेगा 12 लाख का पुल
03-Apr-2023 3:31 PM
तारणी के प्रयास से खैरा में बनेगा 12 लाख का पुल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 3 अप्रैल।
धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से चुनाव जीत कर कृषि सभापति बनी तारिणी नीलम चन्द्राकर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी खैरा में 12 लाख रुपए का पुलिया निर्माण कार्य को स्वीकृति दिलाई है।

ज्ञात हो कि वर्षो की लंबित मांग को पुरा होने की खुशी में जनपद सभापति रविंद्र साहू, सरपंच टिकेश साहू, कमलेश, हुलाश, पंवन साहू, शेखर साहू, बच्चन ओझा, कमलेश सोनवानी, वेदराम, भुवन, भारत, देवेंद, चंद्रहास, राजेश साहू, जगतु ध्रुव, छेदन आदि ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग वर्षों से इस मांग को सभी जनप्रतिनिधियों से करते रहे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया था।

गांव का मुक्तिधाम नाला के उस पार होने के कारण बरसात में दाहसंस्कार में बहुत दिक्कत आती थी, पुलिया बन जाने से खेती किसानी, आने-जाने में होने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी। जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ने अपना वायदा पूरा कर ग्रामीणों को खुश कर दिया है।
 


अन्य पोस्ट