धमतरी
रीवागहन,गोपालपुरी में आयोजित मानस प्रतियोगिता का समापन अवसर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 3 अप्रैल। वर्तमान भारत मैं जो बदलाव दिखाई दे रहा है तथा आज पूरा विश्व समुदाय हमारे देश की ओर इस आशापूर्ण व विश्वास के साथ निगाह जमाई हुई है, उसके प्रमुख आधार है राज्य सत्ता का मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्रति आस्था व श्रद्धा तथा रामचरितमानस में अगाध विश्वास और इसी से समूचे मानव जगत में सुख शांति तथा वासुदेव कुटुंबकम की भावना को प्रबलता प्रदान हो सकती है।
उक्त बातें ग्राम गोपालपुरी एवं रीवागहन में आयोजित तीन दिवसीय मानस प्रतियोगिता के धर्म मंच से समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा द्वारा कही गई।
उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक आयोजन समग्र समाज को एकता के सूत्र में बांधती है। इसके लिए बुजुर्गों के मार्गदर्शन का अनुसरण करते हुए युवावर्ग कार्यक्रमों के आयोजन में बढ़ चढक़र हिस्सा लें वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान समाज की सारी विकृतियों को दूर कर सामाजिक सूचीता लाने का एकमात्र माध्यम हमारा सनातन तथा हिंदुत्व है, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित रामायण, भगवान कृष्ण का शाश्वत उपदेश गीता तथा मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत है, और यहीं से भक्ति का प्रादुर्भाव होता है जो संस्कार के रूप में समग्र पीढ़ी का मार्गदर्शन करती है जिसके सबसे सशक्त माध्यम मातृशक्ति हैं।
उपस्थित जनों को जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, राज मानस संघ के अध्यक्ष अर्जुन पुरी गोस्वामी ने भी संबोधित करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया गौरतलब है कि रीवागहन का आयोजन ओम श्री साईं मानस मंडली तथा ग्राम वासियों के सहयोग से एवं गोपालपुरी का आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा किया गया था।
उक्त अवसर पर लोकेश डागा, सरपंच रीवागहन महेश्वर ध्रुव, दाऊ डोमन चंद्राकर, जवाहर साहू, मेवालाल साहू मोतीलाल साहू, ताराचंद साहू, जीवन लाल देवांगन, दीपक देवदास, उषा चंद्राकर, खूबलाल कैशाल, मुकेश कैशाल, मनोज कैशाल, राकेश कोर्राम , संतोष ध्रुव, लक्ष्मीकांत कोर्राम, ओमु यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सामाजिक समारोहों को गांव-गांव में मिल रही है सराहना
पंडित राजेश शर्मा के द्वारा जनवरी माह से मार्च माह तक सार्वजनिक समारोह का अनेक आयोजन किए गए जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन ऑटो चालक, स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्य विभाग सहित समाज के अनन्य क्षेत्रों में काम करने वाले हजारों लोगों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन तत्पश्चात जगराता एवं अन्य धार्मिक आयोजनों की चर्चा शहर के साथ-साथ गांव गांव में भी नहीं जिसमें ग्रामवासी भी काफी संख्या में भाग लेने के लिए शहर पहुंचे थे।
विभिन्न कार्यक्रमों तथा धार्मिक मंचों में उक्त सफल कार्यक्रमों तथा जनमानस को समाज एवं धर्म, राष्ट्रभक्ति से जोडऩे के लिए पंडित राजेश शर्मा को सम्मानित भी किया जा रहा है, और उन्हें सराहना भी मिल रही है, तथा गांव वालों के मांग एवं आग्रह पर उनके बीच गांव-गांव में पहुंचकर वे आश्वस्त कर रहे हैं कि अब सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए जनहितैषी कार्यों का केंद्र बिंदु आगामी समय में गांव गांव की हमारी पवित्र भूमि होगी जिसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।


