धमतरी

प्रशासन आपके द्वार अभियान- नूतन स्कूल सिहावा चौक के शिविर में 40 आवेदन मिले
03-Apr-2023 3:08 PM
प्रशासन आपके द्वार अभियान- नूतन स्कूल सिहावा चौक के शिविर में 40 आवेदन मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 3 अप्रैल। निगम प्रशासन द्वारा आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को सिहावा चौक के पास स्थित नूतन स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे निगम के आला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

वार्ड वासियों ने प्रमुख रूप से पुराना मंडी के पीछे बंद नाली खुलवाने एवं पूरे वार्ड में एक बार पूर्ण रूप से नाली सफाई करवाने की मांग की,जिस पर कार्यपालन अभियंता विजय खलखो ने तत्काल स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई करवाने का निर्देश दिया। शिविर में करीब 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिसमें पानी की आपूर्ति,लीकेज,निराश्रित पेंशन,छोटे छोटे गड्ढे की मरम्मत,बंद स्ट्रीट लाइट सुधार जैसी समस्या सामने आई। शिविर में कार्यपालन अभियंता विजय खलखो,प्रभारी राजस्व अधिकारी हेमंत नेताम,उप अभियंता कमलेश ठाकुर, सामर्थ रणसिंह,मनीष साहू एवं निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट