धमतरी

साहू समाज ने सभी क्षेत्रों में गाढ़े सफलता के झंडे-तारिणी
02-Apr-2023 6:52 PM
साहू समाज ने सभी क्षेत्रों में गाढ़े सफलता के झंडे-तारिणी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कुरूद, 2 अप्रैल।
धमतरी जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ने भाठागांव में शासकीय योजनाओं के तहत निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए साहू समाज को भक्त कर्मा माता जयंती की बधाई दी।

ग्रामीण साहू समाज के आमंत्रण पर ग्राम पंचायत भाठागांव पहुंची कांग्रेस नेत्री श्रीमती चन्द्राकर ने यहां के साहू समाज भवन में 3 लाख की लागत से बने शेड, 1.22 लाख का बोर खनन, 2.24 लाख की सीसी रोड, एवं 1.76 लाख से निर्मित शौचालय का लोकार्पण किया।

 इस मौके पर उन्होंने साहू समाज को माता कर्मा की 1007 वीं जयंती की बधाई देते हुए बताया कि साहू समाज बचत, मेहनत और लगन जैसे सद्गुणों को अपना कर समृद्ध हुआ है, शिक्षा को अपनाकर  इस समाज ने कम समय में ही कृषि, व्यवसाय एवं सेवा के क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़े हैं। ऐसे समाज के बीच आकर मुझे गौरवान्वित महसूस हो रहा है। 

कुरुद मंडी अध्यक्ष नीलम ने मंच से समाज को संबोधित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की मजबूत अर्थव्यवस्था की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है, इसमें अन्य समाज के साथ-साथ साहू समाज का भी बड़ा योगदान है। कांग्रेस ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ 4 साल पहले एक यात्रा की शुरुआत की थी, भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों को वाजिब दाम देकर उन्हें खुल कर जीने की आजादी दी है। साथ ही मजदूरों तथा परंपरागत व्यवसाय करने वाले कारीगरों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई, शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने का काम किया जा रहा है।      

इस अवसर में जनपद सदस्य धर्मिन साहू ,खेलन साहू सरपंच खेमराज चन्द्राकर, कुलदीप गुरूपंच, दयासागर साहू, इंद्रमन, लिखन, भूषण साहू, नरसिंह साहू, परस ,ओमप्रकाश, प्रीतम,चुम्मन, हिमांशु साहू, नीरज, दीपक , डेविड साहू ,युवराज, कमलेश, जोहत,रोशन,दिनेश साहू आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट