धमतरी
श्रीराम के आदर्श को अपने जीवन में उतारें-प्रेमलता
30-Mar-2023 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 मार्च। ग्राम गट्टासिल्ली में आयोजित त्रि दिवसीय मानस सम्मेलन के दूसरे दिन मानस सुनने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी पहुँची। उन्होंने वहाँ पहुँचकर पूजन व आरती किया तथा ग्रामवासियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा की हमें श्री राम जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतरना चाहिए। वहीं उन्होंने नशा पान और शराब से युवाओं को दूर रहने का आग्रह किया। शराब और नशा पान से ना ही खुद का जीवन बर्बाद हो रहा है अपितु समाज का माहौल भी बिगड़ रहा है। उन्होंने प्रतिदिन अपने आराध्य देवी देवताओं का पूजन करने को सभी को कहा। मानस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश प्रजापति, संजय शांडिल्य, खान भाई व ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


