धमतरी

परखंदा के 2 छात्रों का चयन नेशनल खेल में
30-Mar-2023 3:54 PM
परखंदा के 2 छात्रों का चयन नेशनल खेल में

कुरुद, 30 मार्च।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परखंदा के 2 छात्रों का चयन बाल बैडमिंटन राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 3 अप्रैल तक मूर्तिजापुर महाराष्ट्र में खेली जाएगी।
विद्यालय के प्राचार्य हीराराम साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ बाल बैडमिंटन संघ द्वारा जूनियर बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कबीरधाम में हुआ था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कोमल निर्मलकर, डाली निषाद का चयन हुआ है।  महाराष्ट्र में होने वाली इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का कोच गोपाल साहू और मैनेजर  टिकेश्वरी साहू को बनाया गया है।
 


अन्य पोस्ट