धमतरी

बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाजपा सिहावा विस प्रभारी भंजदेव पहुंचे मगरलोड
19-Mar-2023 3:47 PM
बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाजपा सिहावा  विस प्रभारी भंजदेव पहुंचे मगरलोड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 19 मार्च। मगरलोड मंडल में बूथ सशक्तिकरण और राष्ट्रपति  के अभिभाषण के पठन कार्यक्रम में शक्ति केन्द्र रांकाडीह और स्वतंत्रता सेनानी ग्राम खिसोरा में भाजपा के सिहावा विधानसभा प्रभारी बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव पहुंचे।

दोनों ग्राम के वासियों ने बस्तर महाराज का स्वागत अभिनन्दन किया। बूथ विस्तारक संयोजक सह संयोजक प्रभारी बूथ अध्यक्ष और पंच परमेश्वर के साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बैठक में शामिल हुए बस्तर महाराज ने केंद्र सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया और राज्य की कांग्रेस की सरकार की विफलताओं को जनता के बीच में रखा और आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में कमर कस कर उतरने को कहा। साथ ही मोदी जी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।

मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने भी महाराजा साहब को विश्वास दिलाया कि इस बार हम मगरलोड मंडल को जरूर जीतेंगे।

इस अवसर पर जिला के उपाध्यक्ष नरेश सिंहा, जिला मंत्री श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न साहू, भीखम सेन, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, डामेश्वर सिन्हा, हेमन्त साहू, मुरली सिन्हा, रामेश्वरी साहू, शोक साहू, रोहीत यादव, महामंत्री एवन साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष बंसत साहू राधिका सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट