धमतरी

मंगेतर ही निकला आरोपी, सगाई तोडऩे प्रेमिका के साथ रची थी साजिश, 2 युवती सहित 4 गिरफ्तार
17-Mar-2023 3:45 PM
मंगेतर ही निकला आरोपी, सगाई तोडऩे प्रेमिका के साथ रची थी साजिश, 2 युवती सहित 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 17 मार्च। सगाई तोडऩे अपनी प्रेमिका के साजिश रचने वाले आरोपी समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 2 युवतियां भी शामिल हैं। थाना प्रभारी कुरुद, भखारा एवं सायबर टीम द्वारा की संयुक्त कार्रवाई में चारों आरोपियों को गिरप्तार किया गया है।

पीडि़ता ने लिखित आवेदन पेश की गई थी कि उसकी सगाई 2 जनवरी 2022 को उमेंदी राम के बेटे सुनील ध्रुव के साथ हुई थी, 6 अगस्त 2022 को कोई अज्ञात मोबाईल नंबर से उमेंदी राम को फोन कर प्रार्थिया के चरित्र ठीक नहीं है, उसका किसी लडक़े के साथ प्रेम-संबंध है। उनसे सगाई तोड़ दो कहकर एवं शादी करने पर जान से मारने की धमकी दिया था तथा 14 मार्च 2022 को सुनील ध्रुव के मोबाइल पर प्रार्थिया के बारे में अश्लील मैसेज किया था, जिससे प्रार्थी की शादी का रिश्ता टूटा गया, जिसकी रिपोर्ट प्रार्थिया द्वारा करने पर थाना भखारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

भखारा एवं साइबर टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य के आधार पर विवेचना जांच के दौरान पता चला कि सुनील ध्रुव का गांव की एक लडक़ी से प्रेम-संबंध था, वह उससे शादी करना चाहता था। इसी कारण प्रार्थिया से रिश्ता तोडऩे के लिए योजनाबद्ध तरीका से अपने प्रेमिका एवं उसके सहेली व दोस्त के साथ मिलकर फर्जी सिम का उपयोग कर उमेंदी राम को फोन कर लडक़ी के चरित्रहीन है, कहकर रिश्ता तोड़ दो कहकर धमकाया था। सुनील के द्वारा अपने ही मोबाइल नंबर पर प्रार्थिया के बारे में अश्लील मैसेज कर प्रार्थिया चरित्रहीन है, कहकर रिश्ता तोड़ दिया था।

आरोपी सुनील ध्रुव (28 वर्ष) आमदी, टिकेश्वरी साहू (22 वर्ष) आमदी, तेजेश्वरी यादव (28 वर्ष) सिहावा चौक धमतरी, नितिन देवांगन (34 वर्ष) आमातालाब रोड धमतरी  के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थिया को बदनाम करने के आशय से अपराध घटित किया गया है, जिस पर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।


अन्य पोस्ट