धमतरी

सिहावा विधायक ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
15-Mar-2023 3:15 PM
सिहावा विधायक ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 मार्च।
सिहावा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसवानी (मगरलोड) में प्रस्तावित रंगमंच निर्माण कार्य एवं ग्राम भरदा में प्रस्तावित टिन शेड निर्माण कार्य का  भूमिपूजन सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के करकमलों से संपन्न हुआ।

ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों द्वारा उक्त कार्यों का मांग एक लम्बे समय से अपने क्षेत्रीय विधायक से किया जाता रहा, जिसे क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ध्रुव ने विधायक मद से उक्त निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर ग्रामीणों की मांग को पूरा कर प्रस्तावित निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

ग्राम भरदा में निर्माण होने वाले प्रस्तावित निर्माण कार्य टिन शेड निर्माण जिसकी लागत लगभग 5 लाख रुपए बताया जा रहा हैं एवं ग्राम पंचायत परसवानी मगरलोड में प्रस्तावित निर्मित होने वाले रंगमंच के कुल लागत 03 लाख रुपए बताया गया हैं। जिसका मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने उक्त ग्रामों के ग्रामवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीहूराम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड व कार्यक्रम का संचालन राकेश सेन अध्यक्ष राजीव युवा मितन क्लाब ने की।

उक्त अवसर पर धनेश्वर साहू सरपंच ग्राम पंचायत परसवानी, नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, अश्वनी दानी पाल जनपद सदस्य मगरलोड, सविता सोन प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, नगर पंचायत मगरलोड के पार्षद हिरवानी ठाकुर, महमूद खान, देवकुमार यादव उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, रेखनारायण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने उपस्थित अतिथियों का गुच्छ देकर स्वागत किया।

 


अन्य पोस्ट