धमतरी

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
14-Mar-2023 3:42 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 मार्च।
कुरूद विधानसभा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया, जिसमें अबीर गुलाल लगा कर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 21 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सोमवार को भाजपा कार्यालय कुरुद में आयोजित महिला मोर्चा के इस कार्यक्रम में कुरूद, भखारा, सिर्री और मेघा भाजपा मंडल की महिलाओं के अलावा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी हेमलता शर्मा, बिथिका विश्वास, जिलाध्यक्ष चन्द्रकला पटेल, महामंत्री मोनिका देवांगन आदि भी सम्मिलित होकर इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा डॉ.शीलारानी देवांगन, डॉ.अचला सिदार, रूबिना खान, भारती सुंदरानी, जस्मिकारानी कश्यप, ममता साहू, नीता साहू,  चंद्रकला साहू, मंजू साहू,  सरस्वती साहू, मिनेश्वरी साहू, तारिणी साहू, धर्मिला सोरी, डिगेश्वरी साहू,  वृंदादेवी सेन, मोंगरा साहू, सुशीला निर्मलकर, बिमला अग्रवाल, पुष्पलता साहू आदि महिलाओं को सुषमा स्वराज आवर्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा कुरूद विधानसभा प्रभारी ज्योति चन्द्राकर ने बताया कि विधायक अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में हर बरस यह आयोजन होता है। जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गैर राजनीतिक महिलाओं को भी आमंत्रित कर उनका यथोचित सम्मान किया जाता है।

इस बार होली एवं महिला दिवस एक साथ होने के चलते 13 मार्च को मिलन समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा भखारा मंडल प्रभारी सिंधु बैस, कुरूद मंडल प्रभारी पूर्णिमा साहू, सिर्री मंडल प्रभारी पूजा साहू, मेघा मंडल प्रभारी विधा यादव, मंडल अध्यक्ष जागृति साहू, रश्मि साहू, गितेश्वरी साहू, हेमलता देवांगन एवं तामेश्वरी साहू, नंदिनी साहू, चमेली साहू, हुलसी बाई साहू, पुष्पलता साहू, चित्रलेखा टंडन, कमिथला साहू, विधा शर्मा आदि सम्मिलित हुईं।


अन्य पोस्ट