धमतरी
संयुक्त अध्यापन योजना के तहत बारहवीं की परीक्षा 8 से 17 अप्रैल तक
13-Mar-2023 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पात्र विद्यार्थी 14 मार्च तक भर सकते हैं परीक्षा फॉर्म
धमतरी, 13 मार्च। शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी और शासकीय आईटीआई कुरूद के संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड-स्टेनो (हिन्दी) सत्र 2022-2023 की वार्षिक परीक्षा आगामी आठ से 17 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। प्राचार्य, आईटीआई कुरूद से मिली जानकारी के मुताबिक पात्र विद्यार्थी 14 मार्च तक संबंधित प्रशिक्षण अधिकारी से सम्पर्क कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। बताया गया है कि परीक्षा फॉर्म के लिए कक्षा दसवीं की अंकसूची की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज की फोटो और 190 रूपये की परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


