धमतरी

चित्रकार बसंत की कलाकृतियां देख मुग्ध हुए सीएम ने दिये पांच लाख
12-Mar-2023 4:04 PM
चित्रकार बसंत की कलाकृतियां देख मुग्ध हुए सीएम ने दिये पांच लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 12 मार्च।
छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरुद के ख्यातनाम चित्रकार बसंत साहू के चित्रों को देखकर उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पांच लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की। बसंत एवं कुरुद के कला प्रेमियों ने सीएम की इस सहृदयता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ज्ञात हो कि रायपुर के सांइस कॉलेज परिसर में स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 11 मार्च को अखिल भारतीय स्तर का मूर्तिकार चित्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के सैकड़ों कलाकारों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरुद के दिव्यांग चित्रकार बंसत साहू की पेंटिंग देखी।

इस मौके पर उन्होंने बसंत को पांच लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। इस पर बसंत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मूर्तिकार चित्रकार संघ को राजधानी में दूसरी बार सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के सभी मूर्तिकार चित्रकार  को एक मंच पर एकत्रित कर नए कलाकारों को एक दूसरे से  सिखने समझने क़ा अवसर प्रदान किया गया। प्रदेश सरकार ने कलाकारों को उनके प्रतिभा अनुसार सम्मानित करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है ।

 


अन्य पोस्ट