धमतरी
मुखबिरी के शक में ग्रामीण की नक्सल हत्या, बढ़ाई सर्चिंग
10-Mar-2023 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 मार्च। नक्सलियों ने होली पर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले खल्लारी थाना क्षेत्र में नारद (45) पिता गणेश मरकाम (45 वर्ष) चमेदा की नक्सलियों ने हत्या कर दी। घटना चमेदा से ओडिशा मार्ग पर हुई है। शव के ऊपर पर्चा लिखकर भी छोड़ा है। घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


