धमतरी
आंबा कार्यकर्ताओं की मांग पूरी होने पर धरना स्थल पहुंच युवा कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाई
07-Mar-2023 5:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मार्च। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं साहयिकाओं की लगातार 43 दिनों से चली आ रही हड़ताल के मांग पूरा होने के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त कर युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर हड़ताल समाप्त कराया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमोद कुंजाम जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, नदीम अली प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, अभिषेक बंजारे युवा कांग्रेस, रेणुका शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस,सोनू चौहान अध्यक्ष युवा कांग्रेस सिहावा, तस्लीमा बेगम संगठन महामंत्री, गीतेश साव प्रदेश सचिव एन एस यू आई, अंकुश देवांगन अध्यक्ष एन एस यू आई सिहावा विधानसभा,गिरवर ध्रुव, रिजवान मेमन,तनवीर खान आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


