धमतरी

यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन कल
04-Mar-2023 3:50 PM
यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन कल

कुरुद, 4 मार्च।  धमतरी जिला यदुवंशी यादव समाज वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सामाजिक भवन रूद्री घाट धमतरी मुड़पार में 5 मार्च रविवार को आयोजित है, जिसमें प्रथम सत्र में महिला सम्मेलन होगा। प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललिता यदु शामिल होंगी।  द्वितीय सत्र 3 बजे प्रारंभ होगा जिसमें महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू और धमतरी विधायक रंजना साहू  लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। अतिथियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा  प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा। 

यादव महासभा छतीसगढ़ एवं धमतरी जिला यदुवंशी समाज के संरक्षक कृपा राम यादव ने बताया एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन महिलाओं का समाज में भागीदारी , उनके योगदान और उत्थान पर उदबोधन चर्चा होगी और अगले तीन साल के जिला स्तरीय महिला यादव समाज पदाधिकारी का चुनाव होगा । तृतीय सत्र में स्वजाति पंचायत , वार्षिक लेखा विवरण एवं सामाजिक उत्थान पर चर्चा  होगी।।

 


अन्य पोस्ट