धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 फरवरी। भाजपा मंडल-कुकरेल के शक्तिकेन्द्र स्तरीय बैठक का समापन बूथ क्रमांक 128 कौहाबाहरा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 98 वां एपिसोड का सीधा प्रसारण का श्रवण कर किया गया।
शक्तिकेन्द्र स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता बैठक में मंडल प्रभारी विकल गुप्ता और मंडल अध्यक्ष वामन साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वे पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय श्री दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित होने का आव्हान किया। जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वरी नेताम, अनुसुचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने कार्यकताओं को कहा कि अब हमें मिशन 2023 के लिए कमर कस कर अपने-अपने बूथ को मजबूत करना है और प्रदेश के झुठी, गूंगी - बहरी, भ्रष्ट्राचार भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है, जिसने प्रदेश के जनताओं के साथ गंगाजल की कसम खाकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने का वादा किया था लेकिन शराब तो बंद नहीं हुआ। उन्होंने लगभग 16 लाख गरीब परिवारों के प्रधानमंत्री आवास को ही बंद कर दिया। आभार व्यक्त महिला मोर्चा की महामंत्री रीतू साहू ने किया वही कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय शांडिल्य ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी, आशा राम वट्टी, बूथ अध्यक्ष हरिक लाल नेताम, मयाराम टांडेश, हर्ष राम साहू, राजेश्वर नेताम तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेन्द्र नेताम, छबीलाल नेताम, पुनेद नेताम, सदाराम यादव, लोकेशवर राठिया, रामकुमार मरकाम, प्रभु लाल सोरी, लेखनारायण मंड़ावी, बिष्णु नेताम, रमेश सिन्हा, श्यामा मंडावी, तारा बाई मंडावी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें। समापन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने पहुँचकर सभी कार्यकर्ताओं को शक्तिकेन्द्र के सफल बैठक के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


