धमतरी
आदिम लोक नृत्य में आदिवासी संस्कृति की झलक
26-Feb-2023 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 26 फरवरी। आंगापेन नरसिंग पाठ,पीटीस कुंवर बरारी एवं डोली बूढ़ी माई गढ़ मडिया की अगुवाई में डांग डोली के साथ एकलव्य खेल परिसर में दो दिवसीय युवा महोत्सव की शुरुआत हुई।
गोकुलपुर से देवयात्रा निकाली गई, जो रानी दुर्गावती चौक से होते हुए एकलव्य खेल परिसर पहुँची,जहां आदिवासी समाज के युवाओं ने पारंपरिक स्वागत किया गया।
आदिम लोकनृत्य के संरक्षण और संवर्धन के लिए सर्व आदिवासी समाज के मार्गदर्शन में आदिम युवा महोत्सव आयोजन समिति जिला-धमतरी एवं युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय रेला पाटा ऐंदाना होडज़ोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 25 एवं 26 फरवरी को शहर के एकलव्य खेल परिसर में किया गया है, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कोकराझार असम के सांसद नबकुमार सरन्या के करकमलों से किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


