धमतरी

पॉवर व वेटलिफ्टिंग में आरक्षक सितलेश को गोल्ड-सिल्वर, एसपी ने किया सम्मानित
24-Feb-2023 3:52 PM
पॉवर व वेटलिफ्टिंग में आरक्षक सितलेश को गोल्ड-सिल्वर, एसपी ने किया सम्मानित

 10 से 14 मार्च तक इंटरनेशनल गेम नेपाल में  होंगे शामिल 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 24 फरवरी।
सायबर सेल तकनीकी धमतरी में पदस्थ आरक्षक सितलेश पटेल को राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग व वेटलिफ्टिंग, इंटर स्टेट वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप, तथा छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय पॉवरलिफ्टिंग, स्ट्रेन्थलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2023 में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय एवं गोल्ड, सिल्वर मेडल प्राप्त कर धमतरी पुलिस का नाम गौरवान्वित किया। उनका एसपी प्रशांत ठाकुर ने सम्मान किया।  

आरक्षक सितलेश पटेल द्वारा अगली प्रतियोगिता में भाग लेने में काठमांडू नेपाल जाएंगे, जो 10 से 14 मार्च तक आयोजित इंटरनेशनल गेम काठमांडू नेपाल में आयोजित की जा रही है।

 पावर लिफ्टिंग व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 6 दिसंबर को रायपुर (छग) में आयोजित इंटर स्टेट (मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़) वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया।

13 से 15 जनवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप-2023 में आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर व मास्टर दोनों वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर (स्कॉड, बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट) सर्वाधिक 9 गोल्ड मेडल व ट्रॉफी अर्जित किया है।

27 से 29 जनवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग एवं इंक्लाइंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप-2023 जिला बालोद (छ.ग.) में आयोजित किया गया था। दोनों प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व गोल्ड मेडल अर्जित किया गया।
11 से 14 फरवरी तक को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में राष्ट्रीय मास्टर पॉवरलिफ्टिंग एवं वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप-2023 का आयोजन किया गया था जिसमें भी प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। 17 से 21 फरवरी तक राष्ट्रीय वल्र्ड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2023 में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।


अन्य पोस्ट