धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 24 फरवरी। नव जागरण उत्सव समिति गोरेगाँव द्वारा आयोजित मानस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी शामिल हुए।
सांसद श्री मंडावी ने अपने उद्बोधन में मानस को रेखांकित करते हुए कहा कि मानस के प्रत्येक पात्र की भूमिका हमारे जीवन को कुछ न कुछ प्रेरणा व सीख देती है। मानस के हर प्रसंगों से हमारे जीवन को एक नई राह मिलती है आवश्यकता है इसे अपनाने की समझने की।
वहीं ग्रामीणों के आग्रह पर सांसद ने हारमोनियम वादन के साथ मानस गायन किया। जिसे सुन और देख ग्रामीण झूमने लगे एवं मंत्रमुग्ध हो गए। साथ ही मानस प्रेमियों ने अपने सांसद को इस रूप में देखकर खूब प्रशंसा किए। उनके मानस गायन के दौरान श्रोता गण एकाग्र होकर मानसगान का श्रवण किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला भाजपा मंत्री प्रेमलता नागवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गोलछा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रामगोपाल साहू, मंडल महामंत्री हृदय साहू, सांसद प्रतिनिधि कमल डागा, सोशल मीडिया प्रभारी चेलेश्वरी साहू सहित ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।


