धमतरी

मानस में मिले ज्ञान को अपने जीवन में अनुसरण करें - सुलोचना
24-Feb-2023 2:22 PM
मानस में मिले ज्ञान को अपने जीवन में अनुसरण करें - सुलोचना

नगरी, 24 फरवरी। ग्राम सांकरा में 9 दिवसीय राज्य स्तरीय मानस महासम्मेलन का आयोजन किया गया जो 14 फरवरी को शुरू हुआ तथा 22 फरवरी को समापन हुआ।  बता दें कि सांकरा में यह 32वाँ वर्ष है जहाँ राज्य स्तरीय 9 दिवसीय मानस महासम्मेलन का आयोजन होता है जिसके सुनने आसपास के सभी ग्रामों से ग्रामवासियों का आगमन होता है।  समापन के बेला पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सभापति सुलोचना साहू पहुँची। उन्होंने सभी लोगो को मानस में मिले ज्ञान को अपने जीवन में अनुसरण करने हेतु आग्रह किया। उन्होंने मानस भवन के मरम्मत हेतु 1 लाख देने की घोषणा भी की।  समापन कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा शशि ध्रुव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी, पारस साहू, प्रेमलाल साहू, प्रयाग बिसेन, गिरवर भंडारी, राजेशनाथ गोसाई, महेश साहू, सती  मरकाम, अजित वर्मा, पूनम सिन्हा, उदय भानु दीवान

 कुमेश पटेल, अलखराम साहू, देवदत्त ताराम, कुंती सार्वा, प्रकाश सार्वा, कमला साहू, गिरधारी साहू, दुष्यंत साहू, संतोष साहू, प्रिन्स गोलछा, ललिता साहू, मिथलेश साहू, यशवंत यादव, पवन साहू, नागेंद्र बोरझा, राजू पटेल व आसपास से आए ग्रामवासी शामिल हुए।

 


अन्य पोस्ट