धमतरी
कोटेश्वरधाम में लोकरंग सिंगार की प्रस्तुति
24-Feb-2023 2:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 24 फरवरी। अंचल के प्रसिद्ध स्वयंभू ज्योतिर्लिंग श्री भीमा कोटेश्वर धाम कोटाभर्री डोंगरडूला में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष दिवंगत मनोज मंडावी द्वारा पूर्वसंकल्पित रुद्र महायज्ञ को यज्ञाचार्य पंडित विकास शास्त्री,कथावाचक सागर मिश्रा,आनन्द तिवारी द्वारा क्षेत्र के विकास,सुख शांति समृद्धि तथा जनकल्याण हेतु 15 फरवरी सेे श्री रूद्र महायज्ञ एवम श्री राम कथा का सम्पादन किया जा रहा है, जिसका समापन 25 फरवरी शनिवार को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न होगा।
संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉलीरानी लोकरंग सिंगार कोरर की रंगारंग प्रस्तुति होगी। कोटेश्वरधाम समिति ने इस पुण्य आयोजन में क्षेत्रवासियों से लाभ उठाने कीअपील की है।
यह जानकारी कोटेश्वरधाम समिति मीडिया प्रभारी बसंत हिरवानी ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


