धमतरी
नगरी, 22 फरवरी। भाजपा मंडल कुकरेल के शक्ति केन्द्र बाजारकुर्रीडीह और शक्ति केन्द्र सलोनी के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ग्राम छुही में सम्पन्न हुआ जिसमें विशेष रूप से भाजपा मंडल कुकरेल के प्रभारी विकल गुप्ता ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी विकल गुप्ता ने कहा कि आज भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार के राज में जनता परेशान है किसान हलाकान है। प्रदेश की महिलाएँ अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गरीबों को उनके हक का प्रधानमंत्री आवास नहीं दिया जा रहा है। ऐसे भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार को हराने की बात कही।
इस अवसर पर कुकरेल मंडल अध्यक्ष वामन साहू, महामंत्री अजय यादव, संजय शांडिल्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष ईश्वरी नेताम, महामंत्री रीतु साहू, जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव, बूथ अध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू, डागेशवर चन्द्राकर निरंजन साहू, वनलाल साहू, सियाराम साहू, बूथ पालक भानुप्रताप साहू, शत्रुहन साहू, टिकेश्वर साहू, पोषण साहू, टेमन निषाद, यादों राम साहू, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


