धमतरी
केसीपीएस में स्मार्ट पेरेंटिंग कार्यशाला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 19 फरवरी। पालकों के लिए स्मार्ट पेरेंटिंग विषय पर केसीपीएस में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर के बाल मनोविज्ञान विशेषज्ञ कुलदीप पटेल ने पालकों को वर्तमान में बच्चों का पालन पोषण कैसे करें विषय पर व्याख्यान दिया ।
कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के लगभग 250 पालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कुलदीप पटेल ने बच्चों को बचपन से ही शिक्षा और संस्कार देने पर जोर देते हुए, उनको मनोवैज्ञानिक तरीके से पालन पोषण करने की बात कही।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों को नियंत्रित करना सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि बच्चों को आज मोबाईल की लत लग चुकी है। जिससे उनका ध्यान भटक रहा है। पहले बच्चे, बड़ों का पैर छूना, सम्मान करना, आदर के साथ बात करते थे किंतु आज वे आज अपने लक्ष्य से भटक चुके हैं। ऐसी स्थिति में पालकों को बच्चों से प्यार से समझाना चाहिए। समय समय पर उनसे पढ़ाई, परीक्षा परिणाम, खेलकूद, अन्य गतिविधि पर सार्थक चर्चा करनी चाहिए। सही गलत का फैसला और भविष्य की तैयारी पर चर्चा करनी चाहिए जिससे कि बच्चा शैक्षणिक योग्यता के प्रति जागरूक हो सके।
प्राचार्य देवलाल यादव ने बताया कि ऐसे आयोजन के द्वारा वे पालकों को स्मार्ट पेरेंटिंग के जरिए, बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक और संस्कार देकर उन्हें जीवन में सफल इंसान बनाने के लिए प्रयासरत हैं। विद्यालय के इस अनोखी पहल पर सभी पालकों ने हर्ष जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश यादव, कमलानरायण यादव, डोमन सिन्हा, दुर्गेश साहू, प्रीतेश साहू, वीणा सिन्हा आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस ।


