धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 फरवरी। बस्तर में हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सिहावा विधानसभा प्रभारी कमल चंद्र भंजदेव के नेतृत्व में घटुला स्थित मुख्य मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम किया गया।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बस्तर में हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की भुपेश सरकार के सरक्षंण में निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा मंडल बेलर गांव द्वारा घठुला स्थिति मुख्य मार्ग में चक्का जाम किया गया।
चक्का जाम में मुख्य रूप से जिला संगठन सह प्रभारी हलधर साहू, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस,जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, बेलर मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, महामंत्री मनोहर दास मनिकपुरी, महामंत्री राकेश चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडिल, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, करन सेन, उपसरपंच घटुला मोनु साहू, सत्यवती नेताम, भूपेश साहू, अजय नाग सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


