धमतरी

शिक्षा समिति की बैठक में लाखों के पेंशन प्रकरण अनुमोदित
17-Feb-2023 3:13 PM
शिक्षा समिति की बैठक में लाखों के पेंशन प्रकरण अनुमोदित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 17 फरवरी।
जनपद पंचायत कुरूद में शिक्षा स्थायी समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न पंचायतों से आये पेंशन प्रकरणों का अनुमोदन कर लाखों रुपए स्वीकृत किए गए।

जनपद उपाध्यक्ष एवं सभापति जानसिंग यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुरुद ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। 

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत पात्र 21 परिवार को 20 हजार रूपये के मान से 4.20 लाख रुपये स्वीकृति प्रदान किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन में 18 पात्र व्यक्तियों के नाम एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन में 16 पात्रों तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन में 10 पात्र लोगों के नामों को अनुमोदित किया गया। 

इसी तरह मुख्यमंत्री परित्यक्ता पेंशन में 14 आवेदन का एवं मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना में 171 पात्र व्यक्तियों का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री नवीन वृद्धा पेंशन योजना में 528 पात्र व्यक्ति के नाम का चयन  किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 3 पात्र आवेदन तथा सुखद सहारा पेंशन योजना में 1 पात्र व्यक्ति के नाम का अनुमोदन किया गया। बैठक में  सभापति चन्द्रलता कोसले, सदस्य संतोष साहू, देवकुमारी साहू, शिक्षा समिति सचिव रविन्द्रनाथ मिश्रा, रामकुमार सोनी आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट