धमतरी
यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत
17-Feb-2023 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 17 फरवरी। धमतरी से मोटर साइकिल से घर लौट रहे एक युवक को बस ने चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। यह सडक़ दुर्घटना गुरुवार को देर शाम की है।
पुरूर चौकी प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि नगर पंचायत गुरूर के वार्ड क्रमांक-3 निवासी नोहर साहू (45) पिता कांशीराम धमतरी की ओर से अपनी बाइक क्रमांक सीजी 24 एन-0378 से घर लौट रहा था। ज्योति कुंज ढाबा के आगे जैसे ही राइस मिल मोड़ में पहुंचा था, तभी चारामा की ओर से आ रही बस क्रमांक सीजी 19 एफ-0272 ने ठोकर मार दी।
यह दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



