धमतरी
भाजपा करेगी स्टेट हाइवे पर चक्काजाम कल
16-Feb-2023 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरूद, 16 फरवरी। बस्तर क्षेत्र में लगातार भाजपा नेताओं की नक्सली हत्या के विरोध में भाजपा कल राज्य मार्गों में चक्काजाम करने का ऐलान किया है।
कार्यक्रम संयोजक भानु चंद्राकर ने बताया कि 17 फऱवरी को दोपहर 2 से 4 बजे तक भखारा में मुख्य राजमार्ग रायपुर धमतरी रोड एवं कुरुद मे कुरूद राजिम रोड, कुरुद मगरलोड रोड तथा ग्राम मेघा मे नगरी रोड में चक्काजाम किया जायेगा ! जिसमें विधायक सहित भाजपा नेता कांग्रेस के निरंकुश शासन के चलते बस्तर में भाजपा नेताओं की लगातार हो रही हत्या के खिलाफ इंसाफ की मांग करेंगे। इस मौके पर कुरुद विधानसभा के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


