धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 15 फरवरी। चोरी के अलग-अलग मामले में अर्जुनी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरी गए तीनों जगह का सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बीते 7 फरवरी को लेखन बंजारे के नए मकान उसलापुर में चैनल गेट एवं दरवाजा का ताला काटर कर यहां रखे 30 कट्टा धान, 7 बोरी डीएपी और 7 बोरी यूरिया खाद की चोरी हो गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। इसी तरह पांच महीने पहले श्यामतराई मंडी के पास सोरिद शराब दुकान के पास से एक नीला कलर की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक चोरी हो गई। 4 फरवरी को देमार में मोबाइल दुकान का शटर काटकर वहां से
सीपीयू, ईयर फोन, मोबाइल चार्जर, बैटरी, ब्लूटुथ, ग्लास गार्ड, केबल, मोबाइल कव्हर, मोबाइल डिस्प्ले, मोबाइल रिपेयरिंग मशीन आदि चोरी हो गई। मारूति शो रूम के पास एक छोटा हाथी सीजी 05 डी-0951 की चोरी हो गई।
पुलिस ने संदेह के आधार पर ठाकुर राम साहू (29), कामता साहू (22) दोनों निवासी बोडऱा-स को हिरासत में लेकर पूछताछ की।


