धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 फरवरी। भाजपा मंडल की बैठक मंडल प्रभारी विकल गुप्ता के मार्गदर्शन में ग्राम बगरूमनाला के बूथ क्रमांक 105 में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश गोटा के घर में आयोजित किया गया, जहाँ पर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तर पर अनावरत पार्टी का बैठक रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मंडल प्रभारी विकल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शक्तिकेन्द्रों की बैठक के लिए बैठक प्रभारी का नियुक्ति किया गया, जिसमें सियादेही शक्ति केन्द्र के लिए भरत लाल साहू, संजय नेताम, कुकरेल हेमलाल साहू, अजय यादव, सलोनी वामन साहू, बाजार कुर्रीडीह संजय शांडिल्य, केरेगांव अकबर मंडावी, माडमसिल्ली बृजलाल मंडावी, सियारीनाला अनीता ध्रुव जिला पंचायत सदस्य, गेदरा ननकु दास मानिकपुरी, करैहा महेश गोटा, दुगली टेलेश्वर ठाकुर को बनाया गया।
बैठक में मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, महामंत्री वामन साहू, अखिलेश प्रजापति, अनीता ध्रुव जिला पंचायत सदस्य, ईश्वरी ध्रुव महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, तारा बाई मंडावी, रूपोतिन बाई ध्रुव, इन्दल प्रजापति, संजय शांडिल्य, महेश गोटा, बृजलाल मंडावी, महेश कावडे, जगेश्वर नेताम, पिंगल गोटा, भारत लाल साहू, संजय नेताम, हेमलाल साहू उपस्थित रहे।


