धमतरी
महाशिवरात्रि महोत्सव 16 से
15-Feb-2023 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरुद, 15 फरवरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र कुरूद के तत्वाधान में चंडीमंदिर ज्योति कक्ष के पास चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा । 16 से 19 फरवरी संध्या 5 से रात्रि 8 बजे तक तक चलने वाले अध्यात्मिक महाशिवरात्रि महोत्सव के बारे मे ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने बताया कि प्रोजेक्टर द्वारा शिव संदेश, अध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी, मेडिटेशन, बच्चों और बड़ों के लिए वैल्यू गेम जोन का निर्माण किया गया है।
जिसमें मनोरंजन का अनुभव और ज्ञान का सामंजस्य भी होगा । इसके अलावा दस फीट ऊंचा शिवलिंग का दर्शन सभी कर पाएंगे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


