धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 14 फरवरी। जिले में चोरी की घटनाएं फिर बढ़ रही है। जोरातराई में राजमिस्त्री के घर चोरी हो गई। अज्ञात चोर ने घर पर मौजूद बुजुर्ग को गुमराह कर कमरे का ताला तोड़ा और नगद सहित 90 हजार के गहने चोरी कर फरार हो गये। अज्ञात चोर बाइक से चोरी करने पहुंचा था। पुलिस ने एफआईआर कर घटना की जांच कर रही है।
भखारा थाने के एएसआई हेमंत ध्रुव ने केस दर्ज किया है। बताया कि प्रमोद साहू (45) के अलावा घर में उसकी पत्नी झामिन साहू, बेटा शैलेंद्र साहू, बेटी कीर्ति साहू, पिता थुकेल राम साहू व मां कौशिल्या रहते हैं। 9 फरवरी को सुबह करीब 9.30 बजे झामिन के साथ प्रमोद भखारा और दोनों बच्चों के साथ उसकी मां कौशिल्या खेत चली गई। घर में बुजुर्ग थुकेलराम साहू मौजूद थे। घंटेभर बाद सुबह करीब 10.30 बजे एक व्यक्ति बाइक से प्रमोद के घर पहुंचा।
उसके पिता थुकेलराम से कहा कि प्रमोद ने छड़-सीमेंट के लिए पैसा लाने भेजा है। चूंकि उसे सुनाई व दिखाई नहीं देता, इसका फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ताला तोडक़र कमरे से नगद 20 हजार, 70 हजार की गहने चोरी कर फरार हो गया। घटना की सूचना प्रमोद साहू ने 11 फरवरी को पुलिस को दी। अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 451 के तहत केस दर्ज किया है।


