धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 13 फरवरी। बगौद परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यशाला में 21 गांवों के अध्यक्ष एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारीयों की उपस्थिति में प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष मालकराम साहू को सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत बगौद के मरादेव मंदिर में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष मालकराम साहू ने अपने सम्मान के लिए समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहू समाज को विचार धारा की जकडऩ से बाहर आकर समाजिक हितों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए तभी हम राजनीति की मुख्य धारा में अपनी जगह बना सकते हैं। इसके लिए समाजिक संगठन को और मजबूत कर एक रणनीति के तहत आगे बढऩा होगा। इस काम में समाजिक पदाधिकारीयो की अहम भूमिका निभाने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि साहू समाज ने शिक्षा, व्यापार एवं समाज सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। लेकिन हमें यहीं नहीं रुकना है समाज कल्याण की दिशा में सभी को साथ लेकर निरंतर आगे बढऩा होगा,तभी हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
इस अवसर पर रिखीराम साहु, महेंद्र साहू, चमेली बाई, नेतराम, ताराचंद, लकेश्वर साहू, वीरेंद्र सिंह, भागवत, नरसिंह, तोरण साहु, इंद्रमण साहु, लिखन, राधेश्याम, रमन,भारत साहु, बर्मानंद, ढालूराम, दयालु साहु आदि उपस्थित थे।


