धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश महामंत्री(संगठन) पवन साय की सहमति से प्रफुल्ल विश्वकर्मा प्रदेश संयोजक भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला संयोजकों की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी नागेन्द्र शुक्ला को धमतरी जिला के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
श्री शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर,धमतरी विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, पिंकी शाह, जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार,पूर्व जिला अध्यक्ष रामू रोहरा,जिला महामंत्री प्रकाश बैस, कवींद्र जैन, जिला मंत्री द्वय राजेन्द्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता विकल गुप्ता,रवि दुबे,नंद यादव,कमल डागा, रामदयाल साहू,महेन्द्र नेताम,शेखर अडील, डॉ.के.एस.शांडिल्य, मंडल अध्यक्ष गण मोहन नाहटा, अकबर कश्यप,विजय यदु, टेलेश्वर ठाकुर, महामंत्री गण रामगोपाल साहू,हृदय साहू,मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे,भाजयुमो अध्यक्ष गण राजेश गोसाईं,शैलेन्द्र साहू,मौर्यध्वज सेन।
नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी,वामन साहू,बलजीत छाबड़ा, विकास बोहरा,सुनील निर्मलकर, निखिल साहू, संत कोठारी, दुर्गेश साहू, अनिरुद्ध साहू, गुरु प्रसाद साहू, विनिता कोठारी, पूनम छाबड़ा, सुलोचना साहू,शशि ध्रुव, हेमलता यादव,अंचला यदु, चेलेश्वरी साहू सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ला ने नई जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ जनों के प्रति आभार जताया है।


