धमतरी

मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपाइयों ने घेरा सिहावा विधायक निवास
13-Feb-2023 4:05 PM
 मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपाइयों ने घेरा सिहावा विधायक निवास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 फरवरी।
केन्द्र की मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना के मुद्दे की लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार के नेतृत्व में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल नगरी, बेलरगांव,कुकरेल एवं मगरलोड के भाजपाइयों ने सिहावा की कांग्रेस विधायक का निवास घेरा।

प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा के मार्गदर्शन में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विधायक निवास के सामने बैठकर आवास से वंचित क्षेत्र के गरीब लोगो को पीएम आवास दिलाने की मांग की।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में कहा कि विधायक को क्षेत्र की जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित कर गरीब जनता का आवास नहीं बनवाने के विषय पर संदेश प्रेषित कर क्षेत्र में कितना आवास उनके कार्यकाल बनाया में गया है इसकी जानकारी देनी चाहिए। साथ ही आवास से वंचित लोगो का आवास क्यूं नही बन पाया दे भी बताना चाहिए।

केन्द्र की मोदी सरकार गरीब लोगो को पक्का मकान उपलब्ध कराने का काम कर रही तो वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों को आवास से वंचित कर रही है।

विधायक निवास घेराव में पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम,अरविंद मुंडी उपाध्यक्ष जिला भाजपा,जिला महामंत्री प्रकाश बैस,जिला मंत्री भाजपा प्रेमलता नागवंशी, मंडल अध्यक्ष गण मोहन नाहटा (नगरी), टेलेश्वर ठाकुर (कुकरेल), अकबर कश्यप (बेलर), विजय यदु (मगरलोड),जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना नागेंद्र शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, मंडल महामंत्री नगरी रामगोपाल साहू,हृदय साहू, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम,नागेंद्र शुक्ला, डॉ. के. एस. शांडिल्य, प्रतिमा देवांगन, सत्यवती नेताम, सुलोचना साहू ,विनीता कोठारी चेलेश्वरी साहू,प्रीति यदु,निखिल साहू,शैलेन्द्र धेनुसेवक, श्यामत बिसेन,महेश साहू, मन्नू यादव, बलजीत छाबड़ा, कमलेश साहू,नारद साहू,संत कोठारी, शत्रुघ्न नेताम राजेश नाथ गोसाई, यशवंत साहू नरसिंह मरकाम सुनील निर्मलकर,दिव्येन्द्र सिंह परिहार,मनीष शर्मा,गुरु प्रसाद साहू, गज्जू शर्मा, विकास सोनी,संत निर्मलकर, अरुण प्रजापति,विशु बिसेन, सौरभ नाग,नरेंद्र साहू,सरजू राम सिन्हा, देवेंद्र प्रजापति सहित भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

 


अन्य पोस्ट