धमतरी

जादू-टोना के शक में चचेरे भाई की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
13-Feb-2023 1:48 PM
जादू-टोना के शक में चचेरे भाई की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 धमतरी, 13 फरवरी। जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस अंधेकत्ल को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया। आरोपी चचेरे भाई को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

बीते 11 फरवरी को लिखमा में मौली तालाब के पास वनकक्ष क्रमांक क्रमांक 258 में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। बोराई पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक शांतूराम सामरथ के गले में कोई रस्सी नुमा वस्तु से गला घोटना जैसा गहरा चिन्ह मिला। पीएम में डॉक्टर ने हत्यात्मक लेख किया, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी। गांव में मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

इस तरह घटना को दिया अंजाम
आरोपी सदाराम (32) लिखमा ने मृतक शांतूराम सामरथ को जादू टोना करने के संदेह पर हत्या कर दिया। उसने घर में रखे हल का नहाना, नायलॉन रस्सी एवं मोटर साइकिल से घटनास्थल में जाकर रस्सी से मृतक का गला घोटकर मार दिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे धारा 302 के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

 


अन्य पोस्ट