धमतरी
साहू समाज का वार्षिक सम्मेलन 19 को डोंगरडुला में
12-Feb-2023 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 12 फरवरी। परिक्षेत्रीय साहू समाज का वार्षिक सम्मेलन चित्रोत्पला महानदी व सप्त ऋषियों की तपोभूमि सिहावा क्षेत्र के परिक्षेत्र परसापानी के अंतर्गत डोंगरडुला जोन के ग्राम डोंगरडुला में दिनांक 19 फरवरी रविवार को रखा गया है। जिसमें सभी समाजिक बंधुओं को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए अपिल की गई है। जिसमें सुबह 9 बजे से मां कर्मा की पूजा आरती, अध्यक्ष महोदय का ताजपोशी, स्वागत सम्मान,उद्बोधन, बुजुर्गों का सम्मान, प्रतिभावान छात्र -छात्राओं का सम्मान,सचिव द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन का पठन, कोषाध्यक्ष महोदय द्वारा वार्षिक आय -व्यय प्रतिवेदन का पठन किया जायेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


