धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 फरवरी। मगरलोड ब्लॉक के ग्राम धौराभाठा एवं बेलोरा में श्री रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव शामिल हुर्इं।
विधायक डॉ. ध्रुव ने कहा कि तुलसीदास जी कहते है सत्संग के बिना विवेक नहीं होता अर्थात अच्छा बुरा समझने की क्षमता विकसित नहीं होती। राम की कृपा के बिना अच्छी संगति की प्राप्ति नहीं होती है। सत्संगति से ही हमें अच्छे ज्ञान की प्राप्ति होती है। दुष्ट प्रकृति के लोग भी सत्संगति से वैसे ही सुधर जाते है जैसे पारस के स्पर्श से लोहा सुन्दर सोना बन जाता है।
जा पर कृपा राम की होई। ता पर कृपा करहि सब कोई।। जिनके कपट, दक्ष्य नहीं माया। तिनके हृदय बसहु रघुराया।। अर्थात जिस मनुष्य पर राम की कृपा होती है उस पर सभी की कृपा होने लगती है और जिनके मन में कपट, दक्ष्य और माया नही होती उन्ही के हृदय में भगवान राम का निवास होता है।
रामचरित मानस में श्री रघुनाथ जी का उदार नाम है जो अत्यंत पवित्र है, वेद, पुराणों का सार है, मंगल करने वाला और अमंगल को हारने वाला है। जिसे पार्वती जी सहित स्वयं भगवान शिव सदा जपा करते है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के अध्यक्ष डीहूराम साहू, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नारद साहू, पोखन कंवर, खिलेश्वरी साहू, डाकवर साहू, जिला पंचायत सदस्य कांति कंवर, ज्योति दिवाकर ठाकुर, राजेश साहू, सर्वेश बाफना, भूपेश सिन्हा, बिसहत साहू, जयकरण साहू, देवेन्द्र साहू, एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


